लखीमपुरखीरी, मई 15 -- पलिया-निघासन राजय मार्ग पर बुधवार को शाम करीब 9 बजे ग्राम नौगवां से मझगई आ रहा नौगवां निवासी शनि पुत्र रूप उम्र 18 वर्ष अपनी बाइक से गिर गया। बताया जा रहा है मझगई आते समय अचानक सामने से आ रही गाड़ियों की लाइट पड़ने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर गया। जिससे शनि के सिर में व शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। जिसे मझगई थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने तत्काल उपचार के लिए अपने सरकारी वाहन से पीएचसी मझगई पहुंचाया। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...