बुलंदशहर, मार्च 10 -- थाना क्षेत्र के ग्राम जवासा-शेखुपुरा रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात्रि में शेखुपुरा की ओर से आ रही बलेनो कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। कार की गति तेज होने के कारण पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज के कारण दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिनको बमुश्किल बाहर निकाला गया। जिसमें एक युवक अमित की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक हर्ष की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.