मऊ, मार्च 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर डीह स्थान के समीप गुरुवार की सुबह चालक को झपकी आ गई। इस कारण शादी समारोह से वापस लौट रही तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाएं और एक बच्ची तथा कार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घोसी भेजवाया। जनपद के सरायलखंसी थाना अंतर्गत जयसिंहपुर निवासी संतोष तिवारी की बहन की लड़की की शादी बुधवार को मधुबन के नत्थूपुर में थी। जिसमें शामिल होने के लिए उनके परिवार की महिलाएं और बच्चियां एक एसयूवी में सवार होकर गई थी। गुरुवार की सुबह विदाई के बाद उसी कार में सवार होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.