समस्तीपुर, मई 31 -- सरायरंजन, निसं। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हुरहिया पेट्रोल पंप के निकट शनिवार की दोपहर एन एच 28 किनारे अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद कार में सवार कई लोग आंशिक रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल कर सड़क किनारे बिठाया एवं घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच घायल यह भी पढ़ें- चेपापुल के पास मैरेज हॉल में घुसी कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...