रामपुर, जुलाई 19 -- मिलक थाना क्षेत्र के पटिया गांव निवासी सोनू अपने दोस्त संजय और पार्थ के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...