अनियंत्रित होकर पुलिया पर पलटा ट्रक
बलिया, मई 21 -- मनियर। इलाके के लोहटा चौराहे पर बुधवार की रात अनियंत्रित होकर ट्रक पुलिया पर पलट गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि ट्रक बड़ागांव की ओर से आ रहा था। इसी बीच पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। तेज आवाज के साथ हुई इस घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रक ने जीप में मारी टक्कर, चार पुलिसकर्मी घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.