इटावा औरैया, अप्रैल 26 -- इकदिल। कन्नौज-भरथना मार्ग से जुड़े महानेपुर-जखौली रोड पर रविवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया। गांव हथनोली निवासी मुकेश कुमार पिकअप लेकर भरथना की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह महानेपुर-जखौली रोड पर पहुंचा, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पिकअप में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर हादसा टला, कोल्डड्रिंक लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त यह भी पढ़ें- अनियंत्रित होकर कर बिजली के खंभे से टकरायी कार, दो जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...