सहारनपुर, फरवरी 4 -- क्षेत्र के मिर्जापुर-जसमौर मार्ग पर गांव शाहपुर गाडा के पास लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे उसके नीचे दबकर मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। लकड़ी से लदी एक ट्रैªक्टर-ट्रॉली को चालक नौगांवा से मिर्जापुर की ओर आ रहा था। जब वह मिर्जापुर-जसमौर मार्ग पर गांव शाहपुर गाड़ा के पास पहुंचा, तो सड़क में बने गड्ढे में टायर पड़ने के कारण लकड़ी लदी ट्रैªक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसके नीचे दबकर मजदूर मोनिश (उम्र 18 वर्ष)पुत्र नाजिम निवासी ग्राम मदनपुरा थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन शव को लेकर अपने घर चले गये। बाद में पुलिस ने पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.