सोनभद्र, अप्रैल 15 -- हाथीनाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हाथीनाला के जंगल में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर मंगलवार की रात अनियंत्रित बोलेरो पलटने से 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। बोलेरो सवार दुद्धी के दुम्हान से डाला वैष्णों मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव से मंगलवार की शाम एक बोलेरो में सवार होकर 15 लोग डाला स्थित मां वैष्णों शक्तिपीठ धाम दर्शन करने के निकले। रात लगभग साढे़ नौ बजे जैसे वे हाथीनाला थाने के चार किलोमीटर पहले दुद्धी मार्ग पर पहुंचे, मोड़ पर बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गया। यह भी पढ़ें- रामगढ़ताल हाइवे पर डीसीएम हादसा : टायर फटने से 23 घायल, तीन की हालत गंभीर इससे बोलेरो में सवार 40 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र राजबली सिंह, 30 वर...