बलिया, फरवरी 25 -- पूर। स्थानीय गांव निवासी 23 वर्षीय हरिकेश की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। हैदराबाद में नौकरी करने वाला हरिकेश मंगलवार को गांव पहुंचा। इसके बाद दोपहर को वह मोटरसाइकिल से किसी रिस्तेदारी में गया था। वहां से वापस लौटते समय रतसड़-एकइल मार्ग पर धर्मपुर मठिया गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे। हालांकि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक मां-बाप का एकलौता पुत्र था तथा उसी के भरोसे परिवार का भरण-पोषण हो रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...