श्रावस्ती, मई 29 -- जमुनहा,संवाददाता। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग स्थित भगवानपुर मोड़ के पास गुरुवार रात एक बाइक अनियंत्रित हो मार्ग पर पलट गई। इसमें बाइक दो महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। कोतवाली भिनगा के मछरिहवा निवासी उत्तम कुमार बाइक से नवाबगंज की ओर गया था। गुरुवार रात में दो महिलाओं को बाइक पर बैठा कर वापस घर आ रहा था। इसी बीच भगवानपुर मोड़ पर पहुंचने पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे दोनों महिलाएं घायल हो गईं। जिनकी पहचान मछरिहवा निवासी पुष्पा (29) पत्नी साइफल व सुनीता (30) पत्नी उत्तम कुमार के रूप में हुई। घायल महिलाओं को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...