उन्नाव, जनवरी 29 -- औरास। बाइक के सामने अचानक बच्चा आने बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य केंद्र से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। हसनगंज थाना क्षेत्र के कोरोकल्याण गांव निवासी आदित्य पुत्र बुद्धिलाल व तालासराय निवासी विकास पुत्र रामगोपाल गुरुवार शाम शाहपुर तोन्दा की बाजार कर बाइक से एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन से अपने घर जा रहे थे। ताला सराय गांव के निकट बाइक के आगे एक छोटा लड़का आ गया। जिसे बचाने के चक्कर मे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...