अनियंत्रित होकर पलटी जायरीनों से भरी टेंपो, 11 घायल
अंबेडकर नगर, अगस्त 1 -- इंदईपुर, संवाददाता। बसखारी थाना क्षेत्र के भगाही के पास शनिवार को क्षमता से अधिक जायरीनों से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। टेंपो पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में 11 जायरीन घायल हो गए, जबकि तीन लोग सकुशल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बसखारी पहुंचाया, जहां से दो लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टेंपो को अभिरक्षा में ले लिया है। जबकि चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। झारखंड के पलामू जनपद के निवासीगण समरीन खातून (28) पत्नी शोएब अख्तर, साजिदा खातून (30) पत्नी अली इमरान, गुलनाज खातून (11), शहनाज खातून (13) पुत्री अशरफ, शहजाद बीबी (27) पत्नी अशरफ अली, अजमेरी बीवी (60) पत्नी शाहिद, फरजाना बीवी (28) पत्नी सेराज, अली मोहम्मद मियां (65), शहरुन बीवी (62), राजा (27) पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.