मधुबनी, मई 2 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के अंतर्गत निरभापुर चौक के पास गुरुवार की मध्य रात्रि के बाद एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे रखे लकड़ी के बड़े कुंदों (टुकड़े) से टकराकर अनियंत्रित हो गई और करीब चार से पांच बार पलटी मारते हुए काफी दूर जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ी जान-माल की हानि की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हादसे के बाद कार सवार सभी लोग मौके से गायब मिले। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार काको की दिशा से आ रही थी और मधुबनी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि कार में तीन से चार लोग सवार थे, जो किसी शादी समारोह (बरात) से वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- जिले में 36 घंटे के अंदर सड़क हादसों में एक बाराती समेत चार लोगों की गई जान देर रात करीब दो बजे के आसपास यह भीषण दुर्घटना ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.