हाथरस, अप्रैल 18 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाईवे पर सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे में बदायूं निवासी युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। एजाज 46 पुत्र अलाउद्यीन निवासी सिरसा थाना दातागंज जिला बदायूं की तबियत खराब थी। उसे परिजन उपचार के लिए कार से वृंदावन जा रहे थे। रास्ते में सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क हादसे में एजाज, आजाद, गुड्डू व यासीन घायल हो गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने एजाज को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.