रामपुर, मार्च 23 -- काशीपुर निवासी प्रयांशु चौहान अपनी कार से दढ़ियाल के माजा फार्म स्थित राणा प्रताप सिंह के यहां उनके बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम चौखंडी पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से बचाने के प्रयास में उनकी स्कॉर्पियो कार खंती में पलट गई, जिससे वह और उनके साथी अंशुमन घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको पलटी हुई कार से सुरक्षित निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...