बस्ती, अप्रैल 17 -- कुदरहा। लालगंज थानाक्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर स्थित पिपरपाती मुस्तहकम गांव के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। धनघटा थानाक्षेत्र के तेलियागंज निवासी राजू अपनी पत्नी शांति संग ऑटो से ससुराल सिसवा जा रहे थे। पिपरपाती मुस्तहकम गांव के पास अचानक चालक ऑटो पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में जाकर पलट गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- टोटो पलटने से चार घायल बाद में एंबुलेंस से उन्हें कुदरहा स्थित सीएचसी बनहरा ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.