अनियंत्रित होकर पलटा लोडर टेंपो, दो घायल
हाथरस, अगस्त 14 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सासनी क्षेत्र के सासनी बिजली घर के निकट गुरूवार को मिर्ची से भरा लोडर टेंपो अनियंत्रित होकर बाइक सवारों के ऊपर पलट गया। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी सासनी से अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सलमान पुत्र साबुद्दीन निवासी गांव रघनिया थान सासनी और रमेश चंद पुत्र शंकर लाल निवासी कस्बा सासनी बाइक से कहीं जा रहे थे। सासनी बिजली घर के निकट किसी तरह मिर्ची से भरा लोडर टेंपो बाइक सवारों के ऊपर पलट गया। इस सड़क हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर चीखपुकार मच गई और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायलों को टेंपो के नीचे से निकाला और उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को अलीगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.