देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मुण्डेरा के समीप रविवार की शाम को भूसा लदा ट्राली अनिंयत्रित होकर पलट गया। गनीमत रहा कि ट्राली के पलटने से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। ट्राली के पहलटने के बाद सड़क पर भूसा फैल गया और सड़क पर वाहनों की लम्बी जाम लग गयी। करीब एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह सड़क पर आवागमन शुरू हो सका।रविवार की शाम को भूसा लदा एक ट्रैक्टर- ट्राली सलेमपुर की तरफ से देवरिया की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर- ट्राली अभी मुख्य मार्ग पर खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मुण्डेरा के समीप पहुंचा था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया, जिससे भूसा लदा ट्राली पटल गया। ट्राली के पलटते ही सड़क पर अफरा- तरफरी जैसा माहौल हो गया। गनीमत रहा कि ट्राली के पलटने से कोई बदसा नहीं हुआ।

हिंदी हिन्...