अनियंत्रित होकर पलटा बालू लदा ट्रेलर
गाजीपुर, मई 28 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर भांवरकोल चट्टी के पश्चिमी छोर पर बिहार से गोरखपुर जा रहा बालू लदा ट्रेलर बुधवार को सुबह लगभग 3 बजे अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार भांवरकोल चट्टी पर जल निकासी के लिए पुलिया तो बनाई गई है लेकिन पुलिया की रेलिंग काफी दिनों से टूटा पड़ा है। केवल ईंट जोड़ दिया गया है। बुधवार की भोर में बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। खाई में जाने के बाद भी इंजन वाला सीधा रह गया, जिससे चालक और खलासी बाल बाल बच गए। लोगों का कहना है कि पखनपुरा हैदरिया से मिर्जाबाद नहर पुलिया तक कई स्थानों पर जल निकासी के लिए बनाई गई पुलियों की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। कई स्थानों पर पटरिया भी लगभग समाप्त है। क्षेत्रीय नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.