उन्नाव, मार्च 28 -- अचलगंज। चोकर लाद कर जा रहा मालवाहक वाहन उन्नाव लालगंज मार्ग पर भैंसई गांव निकट पलट गया। हादसे में चालक वाहन में ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। थाना क्षेत्र के गहरा से चोकर की बोरी लादकर जा रहा एक पिकप शनिवार शाम उन्नाव लालगंज हाइवे के भैंसई गांव निकट अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक सतीश के के फंस जाने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डायल 112 के सिपाहियों ने ग्रामीणों के सहयोग से चालक को बाहर निकालकर कर अस्पताल में भर्ती कराया। वह अपने बारे में पूरी जानकारी नहीं दे सका है। पुलिस परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.