गाजीपुर, फरवरी 28 -- मरदह। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना क्षेत्र के मरदह विद्युत सबस्टेशन के पास वाराणसी से मऊ जा रही अमूल दूध उत्पाद लदा डीसीएम का अचानक आगे का पहिया निकलने से अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। डीसीएम पर लदा दूध, छाछ, दही आदि सामान का काफी मात्रा गिरकर नुकसान हो गया। हादसे में बाल-बाल बचे डीसीएम चालक राज यादव निवासी असिला थाना फूलपुर जिला जौनपुर ने बताया कि दूध लेकर मऊ जा रहा था। अचानक चक्का निकलने से अनियंत्रित होकर पलट गया है। काफी मात्रा में सामान बर्बाद हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.