गाजीपुर, जनवरी 30 -- मरदह, हिन्दुस्तान। मरदह थाना क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर दो जगहों पर शुक्रवार को एक सीमेंट लदा और पेंट लदा ट्रक पलट गया। इससे हजारों का सामान का नुकसान हो गया। हालांकि गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। पहली घटना वाराणसी गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के डगरहा गांव के पास घटी। सीमेंट लदा ट्रक चालक बैक कर रहा था कि फोरलेन सड़क के बगल में स्थित गहरे गड्ढे में पलट गया। ट्रक पलटने से सीमेंट की बोरिया बिखर गयी एवं ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। चालक मंगला प्रसाद निवासी मिर्जापुर थाना सैदपुर ने बताया कि वाराणसी से सीमेंट लेकर बोगना गांव जा रहा था। दूसरी घटना वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर मरदह थाना के मटेहु पुलिस चौकी के पास हुई। वाराणसी से मऊ पेंट लेकर जा रहा तेज रफ्तार पिकअप अनियन्त्रित होकर मध्य के डिवाइडर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.