हापुड़, सितम्बर 22 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर उपैड़ा फ्लाई ओवर के पास परचून से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी। सोमवार की देर रात पिलखुवा से एक ट्रक परचून का सामान लेकर मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही ट्रक बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर उपैड़ा फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवाजीपुरा निवासी दानिश ट्रक पर संतुलन नहीं बना पाया और ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। यह भी पढ़ें- उपैड़ा फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, चालक घायल हादसे में चालक घायल हो गए।हादसा होते ही पुलिस मौके ...