इटावा औरैया, अगस्त 5 -- जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कुरसेना से आगे जमुनाबाग फ्लाईओवर पुल के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इटावा से आगरा की ओर जा रहा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान टैंकर के पिछले हिस्से में एक मोटरसाइकिल फंस गई, जो करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोडर में लादकर घायलों को ले जाने लगे। हालांकि तभी एंबुलेंस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। जसवंतनगर के ग्राम धरवार निवासी 26 वर्षीय आकाश पुत्र अरविंद, 53 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र राजाराम तथा 50 वर्षीय बुद्ध श्री पत्नी प्रेम सिंह बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार मौके पर ही घायल होकर गिर गए। जबकि बाइक टैंकर में फंस गई और ड्राइ...