अनियंत्रित होकर पलटा केला लदा लोडर
औरैया, जून 5 -- कुदरकोट। थाना क्षेत्र के अलाईनगर गांव के पास शुक्रवार को केला लदा एक छोटा हाथी (लोडर) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि दुर्घटना में चालक समेत किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। गनीमत रही कि उस समय मार्ग पर अधिक आवागमन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूपी 79 टी 9746 इटावा से केले लादकर बिधूना की ओर जा रहा था। अलाईनगर गांव के निकट अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे लोडर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। वाहन पलटते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने चालक की सहायता की और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी के हताहत न होने से लोगों ने राहत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.