अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, तीन घायल
गंगापार, जून 10 -- मेजा रोड से घर लौट रहे लोगों से भरा एक निजी ऑटो बुधवार को बरसैंता पुल के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया। सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी से टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। मुड़पेला गांव निवासी उमेश कुशवाहा अपने साथियों के साथ ऑटो से घर लौट रहे थे। बरसैंता पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही स्कूटी से ऑटो की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ऑटो पलट गया। दुर्घटना में उमेश कुशवाहा के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि उनके साथ बैठे राकेश और ऑटो चालक अंशू भी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.