औरैया, अप्रैल 4 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार ऑटो बकेवर से सवारियां लेकर औरैया की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मौहारी ओवरब्रिज के पास पहुंचा, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने कट मार दिया। इससे चालक संतुलन खो बैठा और ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में जगदीश शर्मा, रीता शर्मा निवासी अकना धर्मपुर कानपुर देहात, शांति देवी निवासी मोड़ी इटावा और मीरा निवासी महारथपुर घायल हो गईं। सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में मीरा को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.