हापुड़, अप्रैल 24 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर मोहल्ला अनुज विहार के सामने मारुति शोरूम के पास शुक्रवार की सुबह को अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पलट गई। जिसके नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह को एक ई-रिक्शा नवीन मंडी की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह मोहल्ला अनुज विहार के सामने स्थित कार के शोरूम के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार व्यक्ति की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।हादसे की सूचना मिलत...