इटावा औरैया, मार्च 15 -- लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कपुर निवासी अंशू ने बताया कि उसका भतीजा आरब सैनिक स्कूल उदी में कक्षा छह में पढ़ता है। रविवार सुबह उसकी भाभी मानसी पत्नी दिलीप कुमार, ग्राम प्रधान नारायणी देवी, अनिल कुमार और औरैया निवासी ऋषभ ई-रिक्शा से आरब से मिलने सैनिक स्कूल जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा इकदिल क्षेत्र के ग्राम ददौरा के पास पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आवा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ई-रिक्शा के नीचे दबी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में मानसी और ग्राम प्रधान नारायणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए 50 शैया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी देकर घर भेज दिया।

हि...