भदोही, अप्रैल 23 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कंधिया रेलवे क्रासिंग के पास गुरुवार की शाम अनियंत्रित ईंट लदा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया। संयोग अच्छा था कि ट्राली की चपेट में कोई आया नहीं। फाटक के पास सड़क पर बने गड्ढे आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। बताया जाता है कि वाराणसी-भदोही मार्ग के कंधिया रेलवे क्रॉसिंग के पास शाम भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में ईंट से लदा ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। संयोग अच्छा था कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि यातायात वहां कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया था। सड़क निर्माण के नाम पर उक्त स्थान पर बड़े-बड़े गड्ढे खनकर छोड़ दिया गया है। इसके चलते आए दिन वहां सड़क दुर्घटना हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...