गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राजचौपले के पास बुधवार शाम एक कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर बुधवार शाम को एक कार राजचौपले से बस स्टैंड की तरफ जा रही थी। जैसे ही कार ने एनसीसी बटालियन को पार किया तो कार अनियंत्रित हो गई। कुछ ही दूरी पर वह नाले में पलट गई। डायल 112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से चालक को कार से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। अभी चालक की पहचान नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- ट्रक ने ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से निकाला। पुलिस चालक की पहचान करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- कटिहार: समेली में अनियंत्रित पिकअप पलटी, कोई हता...