औरैया, फरवरी 8 -- दिबियापुर, संवाददाता। औरैया-दिबियापुर रोड पर समाधान पुरवा गांव के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। दिबियापुर की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने नाले में गिर गई। कार के नाले में गिरते ही पीछे से आ रहे मीडिया सेल में तैनात आरक्षी विष्णु चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए राहगीरों की मदद से कार सवार पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना रविवार की है। कार दिबियापुर की ओर जा रही थी। समाधान पुरवा के पास कार अचानक स्किड होकर सड़क किनारे बने नाले में जा गिरी और पानी में डूबने लगी। उसी समय ककोर की ओर ड्यूटी पर जा रहे आरक्षी विष्णु चौधरी ने हादसा देखा। उन्होंने तत्काल आवाज लगाकर आसपास मौजूद लोगों को बुलाया और बिना देरी किए रेस्क्यू शुरू कराया। रेस्क्यू के दौरान कार चालक मोनिका कटियार पत्नी राहुल कटियार निवासी गेलगांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.