बुलंदशहर, मार्च 14 -- क्षेत्र के पहासू पंड्रावल मार्ग पर गांव चौंढेरा के समीप अनियंत्रित कार खारजा नहर में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की शाम गांव चौढेरा निवासी चेतन सिंह पुत्र छोटे लाल कार से पंड्रावल दोराहे की तरफ जा रहा था। पंड्रावल पहासू मार्ग पर खारजा नहर पुल पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में चालक चेतन घायल हो गया है। इस दौरान घायल को बचाने के लिए नहर में कूदा युवक हाशिम भी घायल हो गया स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची ने पुलिस मामले की जांच पड़ताल की है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.