रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। सोमवार दोपहर बरेली की तरफ से रामपुर की और जा रही एक तेज रफ्तार कार धमोरा स्थित अहमदाबाद गांव के सामने एक ढाबे में घुस गई। हादसे में ढाबा संचालक नासिर अली घायल हो गए। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और घायल को अस्पताल भिजवाने के बाद क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई। जानकारों की मानें तो कार एक महिला चला रही थी। शहजादनगर थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया फिलहाल दोनों पक्षों में आपसी समझौते का प्रयास चल रहा है, अगर तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.