उरई, अप्रैल 13 -- सिरसाकलार। संवाददाता थाना क्षेत्र के जखा बंबी के पास रविवार रात डीजे गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खंदक में जा पलटी। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते समय ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण उसने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए जिनका इलाज के लिए ले जाया गया।रविवार देर रात को सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जखा बंबी के पास से एक डीजे गाड़ी गुजर रही थी जो अनियंत्रित होकर खंदक में जा पलटी और उसमें सवार गोरा निवासी अखिलेश और पतराही निवासी सुमित गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.