बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- गुलावठी निवासी देवेंद, सुनीत, आकाश और विमल कार में सवार होकर शनिवार रात किसी कार्य से खुर्जा जंक्शन आ रहे थे। जब वह जीटी रोड पर नेहरूपुर चुंगी के निकट पहुंचे, तो इसी दौरान अचानक उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने देवेंद्र, सुनीत और आकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि घायल विमल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.