बिजनौर, मार्च 3 -- नजीबाबाद। खेतों से पशुओं के लिये चारा भर कर वापस घर लौटते हुए एक ट्रैक्टर पलट गया जिसमें दब कर चालक की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंडावली क्षेत्र के ग्राम शेखूपुरा आलम निवासी संजीव कुमार पुत्र मेहर सिंह उम्र लगभग 42 वर्ष अपने ट्रैक्टर टिपलर में जानवरों के लिए चारा भरकर घर वापस शेखपुरा आलम लौट रहा था। खेत से सड़क पर ट्रैक्टर को चढ़ाते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। ट्रैक्टर चालक संजीव कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटनास्थल पर ही संजीव कुमार की मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजीव कुमार विजयपुर की सहकारी समिति में वर्तमान सभापति भी थे। उनकी मौत पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर परिवार को सांत्वना देने के लिये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.