कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पतौना गांव स्थित ईंट भट्ठे से गुरुवार शाम एक ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लादकर उतारने गरई जा रहा था। सेलरहा पश्चिम के समीप उसके आगे चल रही पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली समेत पलट गया। हादसे में उस पर सवार दिनेश कुमार पुत्र रामखेलावन (चालक), चंदन (12) पुत्र सुनील व उसका भाई तिलक (13) निवासी भदवां थाना कोखराज घायल हो गए। पास के निजी अस्पताल में सभी का इलाज कराया गया। डॉक्टरों ने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.