सिमडेगा, फरवरी 20 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामपानी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलट गया। घटना गुरुवार के रात की है। हालांकि ट्रेलर चालक शिव शंकर राय को आंशिक चोट लगी। सूचना के आलोक में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आंशिक रुप से चोटिल चालक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में इलाज कराया। बताया गया कि ट्रेलर मुंबई से टायर लोड कर बोकारो जा रहा था। गुरुवार रात में जामपानी पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...