हाजीपुर, अप्रैल 2 -- महुआ। अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे बाइक सवार आ गया। हालांकि भगवान का शुक्र था कि चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया और वह बाल बाल बच गया। अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। यह वाक्या बुधवार की पूर्वाह्न करीब 10 बजे कन्हौली उनताहा से कुशहर जाने वाली बाईपास सड़क पर हरपुर ओस्ती चौक पर हुई। परसौनिया की ओर से अब्दुलपुर की ओर जा रहे बाइक सवार उक्त चौक पर एक सड़क पार करने लगा। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के अंदर घुस गया। स्थानीय सतीश महतो, सुमन चौधरी आदि ने बताया कि जिस तरह से बाइक सवार ट्रक के अंदर घुसा,उसे बचना नामुमकिन था। ब्रेकर बचाने में दो बाइकों के बीच हुई सीधी टक्कर महुआ। ब्रेकर बचाने के दौरान दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उसके साथी इलाज के लिए निजी क्लीनिक पर ...