सीवान, अप्रैल 5 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया-सीवान मुख्य मार्ग पर कोइरीगावा स्थित जीन बाबा के स्थान के समीप शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दूध से भरा एक अनियंत्रित टैंकर पहले गोलंबर से टकराया, फिर हाईटेंशन लाइन के लोहे के बिजली खंभे से जा भिड़ा। टक्कर के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पास खड़ी दो बाइक भी जलकर राख हो गईं। हादसे में खलासी सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 9 बजे बड़हरिया की ओर से सीवान जा रहा दूध भरा टैंकर कोइरीगावा जीन बाबा स्थान के पास पहुंचते ही अनियंत्रित हो गया। पहले वह जीन बाबा स्थान के गोलंबर से टकराया, फिर सीधे सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल से जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर में तुरंत आग लग गई। इस दौरान वहां खड...