फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 12 -- अमृतपुर, संवाददाता। फर्रुखाबाद बदायूं मार्ग पर एक टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गयीं। इलाज के लिए राजेपुर की सीएचसी में भेजा गया। थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को भिजवाने का बंदोबस्त कराया।फर्रुखाबाद की ओर से दोपहर करीब 12 बजे एक टेम्पो सवारियों को लेकर आ रहा था। टेम्पो जैसे ही ताजपुर पुलिया के पास पहुंचा कि वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खाई में जा गिरा। दुर्घटना को देखकर आस पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और टेम्पो को सीधा कराकर सवारियों को बाहर निकाला। इस हादसे में कस्बे की कुंती अवस्थी, उनकी बुआ, जगदंबिका के अलावा कमालगंज की निवासी वंदना घायल हो गईं। वंदना अपने मायके तौफीक की मड़ैया आ रही थीं। उनकी गोद में एक मासूम बच्चा भी था जो कि इस घटना...