अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा ,दो घायल
लातेहार, अप्रैल 13 -- लातेहार। थाना क्षेत्र के होटवाग ग्राम के पास (एनएच-39) पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनिका से बारियातू जा रहा एक टेंपो अचानक सड़क पर आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पलट गया। घटना के समय टेंपो में सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री बैठे थे। इस घटना में वे सभी बाल-बाल बच गए। मात्र दो लोग घायल हुए। घायलों की पहचान महेश कुमार (पिता-राजेंद्र लोहरा, पांकी) एवं श्रवण उरांव (पिता-राजेश उरांव, बारियातू) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में दो युवक जख्मी हादसे के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.