अनियंत्रित होकर गेहूं लदी ट्राली पलटी
उरई, मई 6 -- आटा। संवाददाता झांसी कानपुर हाइवे पर आटा थाना क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के सामने एक खड़े वाहन को बचाने को लेकर गेहूं से लदी हुई ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नही आ रहा था और बड़ा हादसा होते होते टल गया।ग्राम मवई निवासी 45 वर्षीय प्रदीप कुमार ट्रेक्टर की ट्राली में गेहूं के बोरे लादकर उरई की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह संकट मोचन मंदिर के सामने से कानपुर जाने वाली सडक से जैसे ही उरई जाने वाली सड़क पर मुड़ा तभी अचानक सड़क किनारे खड़े टेम्पो के बचाने को लेकर ट्राली अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई जिससे कि गेहूं के कुछ बोरे फट गए और गेहूं बीच सड़क में फैल गया। इसके बाद राहगीरो ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस ने पहुचकर यातायात को डायवर्ट करके ट्राली को सीधा कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.