अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार दो युवक घायल
कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- विशुनपुरा l जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एकवनही खुर्द गांव में जटहा-पखनहा मार्ग पर बाइक सवार दो युवक अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए l सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से इलाज के लिए भेजवाया गया l शुक्रवार रात सात बजे जटहा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम नरहरिया निवासी युवक जगदीश प्रसाद व प्रभू प्रजापति जटहा से बाजार कर वापस घर जा रहे थे l जटहा बाजार-पखनहा मार्ग पर एकवनही खुर्द गांव के सामने बाइक से अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए l किसी ने परिजनों को सूचना देते हुए पुलिस को भी बताया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुला गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सीएचसी भेजवाया l यह भी पढ़ें- Auraiya News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवक घायल
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.