अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, हादसे में अधेड़ गंभीर घायल
औरैया, मई 24 -- रुरुगंज। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-अछल्दा मार्ग पर सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात जनपद के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के सिठऊपुरवा-कहिंजरी निवासी 45 वर्षीय विश्वनाथ सिंह पुत्र विजयबहादुर सिंह अपने रिश्तेदार के यहां गमी में शामिल होने के लिए अछल्दा जा रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह बिधूना-अछल्दा मार्ग पर गुरुखुन्दा गांव के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल की मदद में जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.