अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, इलेक्ट्रॉनिक मिस्त्री की मौत से मचा कोहराम
औरैया, मई 16 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुगंज-कुदरकोट मार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी और मासूम बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रुरुखुर्द निवासी 36 वर्षीय रमेश चंद्र उर्फ बाबूजी पुत्र रामशंकर शनिवार को बाइक से रुरुगंज से कुदरकोट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह सरायमहाजनान गांव के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रुरुगंज चौकी पुलिस और डायल 112 टीम मौके पर पहुंच गई। युवक की हालत गंभीर देख पुलिस ने एंबुलेंस का इंतजार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.