गंगापार, जनवरी 29 -- मेजा के भटौती से दवा कराकर घर लौटते समय करछना थाना क्षेत्र के पनासा गांव निवासी 40 वर्षीय रतन पुत्र काशी गुरुवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार चौकी दिघिया मार्ग पर चौकी गांव के पास रतन की बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.