अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा
सुल्तानपुर, जुलाई 24 -- चांदा (सुलतानपुर), संवाददाता। सुलतानपुर में चांदा कोतवाली क्षेत्र के ईशीपुर गांव के पास शुक्रवार को लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आम से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया। उसे केवल मामूली खरोंचें आईं, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही आम से लदी पिकप ईशीपुर गांव के समीप पहुंची, तभी अचानक चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया, जिससे पिकप हाईवे से नीचे उतरकर गड्ढे में समा गई। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और उन्होंने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।हादसे में चालक की पहचान नवाजी खेड़ा, थाना माल, जनपद लखनऊ निवासी सर्वेश प्रजापति पुत्र सीताराम प्रजापति के रूप में हुई है, जिसे केवल मामूली चोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.